कबीर मगहर महोत्सव के आयोजन को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे सात दिन तक चलने वाले अगल-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि कबीर मगहर महोत्सव 28 जनवरी से तीन फरवरी तक मनाया जाएगा। जिसमे सातो दिवसों का टाईटल निर्धारित करते हुए यह प्रयास किया जाए कि सभी दिवसों में संत कबीर के विचार दर्शन से सम्बंधित एक कार्यक्रम अवश्य शामिल रहे। बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस सदगुरू कबीर नाईट से प्रारम्भ होकर बॉलीबुड नाइट, पंजाबी नाइट, भोजपुरी नाइट, भजन संध्या, हरियाणवी नाइट एवं कवि सम्मेलन मुशायरा के कार्यक्रम का मंचन अलग-अलग कलाकारों, संगीतकारों एवं साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा।