आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल के दौरान भीड़ नियंत्रण और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और सुरक्षा संसाधनों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया।