फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर जनपद में कोहरे में टकराए कई वाहन, छह लोग घायल

सहारनपुर। कोहरे के चलते मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंदेवड-चिलकाना मार्ग पर गांव कम्बोहमजरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। साढौली कदीम निवासी देवपाल राणा शाकुंबरी शुगर मिल टोडरपुर से गन्ना तौल कराकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान खनन से भरे डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला। उधर, दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर शेखुपुरा गांव के पास लिंटर डालने जा रही मशीन को पीछे से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में भैंसराऊ निवासी अमित, शिवकुमार, काकन, बंगाली और मीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें