ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, मुसलमानों को पत्थर फेंककर या बल दिखाकर विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि यदि उनके पास कोई प्रमाण है, तो न्यायालय में जाकर रखना चाहिए। पत्थर मारेंगे तो उनके लिए समस्या खड़ी होगी। बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई वाले बयान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दलित के घर जाकर दो रोटी का टुकड़ा खाकर फोटो खिंचवाकर और वीडियो बना लेना यह दिखावा ही तो है। वह दलित कन्या से विवाह करें। रोज खाना बनवाए और खाएं, तब हम जाने। केवल एक दिन जाकर दिखावा करने से कुछ नहीं होगा।