थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बरथा कायस्थ की महिलाओं ने पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से लोन लिया है। अब फाइनेंस कंपनी कर्मचारी उनके घर पहुंचकर किस्त मांग रहे हैं। महिलाओं ने जांच कराने और उनकी परेशानी दूर कराने की मांग की है।