सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के माहेश्वरी खुर्द गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक पर लदे बटर पेपर में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। थाना मिर्जापुर से भी वाटर टेंडर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने होज पाइप से पानी डालकर और फायर हुक की मदद से जल रहे बटर पेपर को हटाकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।