पुवांरका में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत" हर घर तिरंगा अभियान" के चलते तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंगलवार को विश्वविद्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कुलपति प्रो. विमला वाई. ने तिरंगा लहराकर किया। यात्रा में छात्र, शिक्षक व जय भारत इंटर कालेज के छात्र छात्राएं विभिन्न स्लोगन लिखे पोस्टर बैनर के साथ जयघोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा जय भारत स्कूल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कुलसचिव कमल कृष्णा ,प्रधानाचार्य डॉ.संजय शर्मा, शैक्षणिक समन्वयक प्रो. विनोद कुमार, प्रो. विनोद कुमार, रासेयो समन्वयक डॉ. राम कुमार, डॉ. आरके गुप्ता, सुनीता सोनकर, डॉ. मितिका, डॉ. सुधांशु, डॉ. सुनील, डॉ. अपूर्वा , प्रो. राजकुमार, कोमल त्यागी आदि रहे।