पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को सहारनपुर के हकीकत नगर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में साधु संत समेत हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने की सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए और कड़े कदम उठाने चाहिए। सभी ने मरे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।