फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को दिए युद्ध की स्थिति में बचाव के टिप्स, सायरन बजते ही दिया डेमो

पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच मॉक ड्रिल कराई जा रही है जिसमें नागरिकों को युद्ध की स्थिति में बचाव के टिप्स दिए जा रहे हैं। मॉकड्रिल शाम 4:00 बजे नगर निगम सहारनपुर परिसर और सरसावा के डीसीजैन इंटर कॉलेज में होगी। उससे पहले गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज और सैम इंटर कॉलेज में 20-20 मिनट की नौकरी कराई गई। इस दौरान बचाव दल ने युद्ध की स्थिति में बमबारी होने पर किस तरह से अपना बचाव करें इसका डेमो दिखाया। साथ ही घायलों को कैसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है इसका भी डेमो हुआ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्रा ने बताया की नगर निगम परिसर और सरसावा के बाद रात 8:00 बजे हकीकत नगर में मॉक ड्रिल होगी। इसके अलावा हकीकत नगर तिराहे से आईएमए भवन तक ब्लैक आउट किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें