फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Saharanpur: टोल प्लाजा शुरू हुए नहीं लेन के बीच में रख दिए पत्थर, हाईवे पर कोहरे में एक के पीछे एक टकराए वाहन

पंचकूला देहरादून नेशनल हाईवे पर लाखनौर पुल के निकट निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर कोहरे में वाहन भिड़ गए। बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा रहा। पंचकूला-देहरादून नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे वाहन आपस में भिड़ गए। जो वाहन आपस में टकराए, उनमें टैंकर भी थे, जिनमें केमिकल भरा था। इसमें कार चालक बाल-बाल बचे। बाद में पुलिस ने हाईवे से वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों के चालकों का कहना था कि टोल शुरू हुआ नहीं है और लेन के सामने कई टन के पत्थर रखकर रास्ता रोक दिया गया है। इसी वजह से हादसा हुआ। इन पत्थरों को हटावाने की मांग की गइ्र।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें