फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दढ़ियाल में दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ, फैली दहशत

दढ़ियाल। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत गहराती जा रही है। सोमवार रात करीब दो बजे मिलक फत्तावाला गांव में तेंदुआ पांच फीट ऊंची दीवार फांदकर एक मकान के भीतर घुस गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि तेंदुए ने किसी व्यक्ति या पशु पर हमला नहीं किया और कुछ देर बाद बाहर निकल गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ गांव निवासी संजीव सिंह के घर में घुसा था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव और आसपास के खेतों में लगातार देखा जा रहा है। इससे पहले भी वह अरविंद के घर के दरवाजे तक पहुंच गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने न तो इलाके में पिंजरा लगाया और न ही निगरानी बढ़ाई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चेतावनी दी कि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने और तेंदुआ दिखने पर तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें