फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दलित पिछड़ा विरोधी है भाजपा सरकार... सपा की पीडीए पंचायत में पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन

रायबरेली। शहर के जहानाबाद में मंगलवार को समाजवादी पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों पर राजनीति करती है। उन्होंने सरकारी विभागों को उद्योगपतियों को सौंपे जाने का भी आरोप लगाया। सिद्दीकी ने कहा कि दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों एवं ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार के खिलाफ अधिक बोलने वालों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक संविधान है, तब तक हम लोग हैं। समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय करेगा। सीट शेयरिंग को लेकर भी समय आने पर फैसला होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने करते हुए कहा कि रायबरेली का विकास समाजवादी पार्टी की सरकारों में हुआ है बीजेपी सरकार ने रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कार्यक्रम आयोजक पूनम सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 में सरकार के गठन में पीडीए की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री सपा नेता पूमन सिंह,पार्टी के वरिष्ठ नेता मो.मुशीर,रज्जू ख़ान,सलीम खान व डॉ. शशिकांत शर्मा के आवास पर पहुंचे। वहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी हुई। कार्यक्रम मे मो.अरशद खान, गुलशेर खान, सैयद सिद्दीकी, डीपी पाल,फहीम अहमद ,शुभम लोहिया,डॉ. आई जावेद ,योगेश्वर उर्फ कल्लू चौधरी,अज्जू खान,राजेंद्र यादव,अखिलेश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें