फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : रायबरेली...ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार को बचाते समय ट्रेलर लटका, बड़ा हादसा टला

आकाश द्विवेदी Updated Sat, 29 Nov 2025 12:33 PM IST

बांदा से टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग 232 के बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते होते टल गया। सामने से आ रहे स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार ट्रेलर पुल की बाउंड्री से टकराकर लटक गया। राहत की बात यह रही कि ट्रेलर चालक, परिचालक और स्कूटी सवार सभी सकुशल बच गए। हादसे के बाद ट्रेलर ओवरब्रिज पर बीच सड़क में फंस गया। इससे हाईवे पर आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और क्रेन मंगवाकर ट्रेलर को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। ट्रेलर चालक अरविंद कुमार निवासी आजमगढ़ ने बताया कि वह परिचालक सौरभ के साथ कपूरथला से कोच फैक्ट्री के लिए बोगी निर्माण में प्रयुक्त अंडरफ्रेम, साइड वॉल और रूफ लेकर आ रहे थे। उसी दौरान सामने से अचानक स्कूटी सवार आ गया। उसे बचाने में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और ओवरब्रिज की साइड वॉल से टकरा गया। पुलिस का कहना है कि ट्रेलर को सुरक्षित हटाकर जल्द यातायात बहाल कर दिया जाएगा। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें