फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रायबरेली में प्राथमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व प्रोन्नति मांगी

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विकास भवन परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों ने 12 सूत्री मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने की पुरजोर वकालत की। जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने अभिलेखों की जांच के नाम पर शिक्षकों के उत्पीड़न का विरोध किया। जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने लंबे समय से रुकी प्रोन्नति तत्काल करने की मांग रखी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव ने इसे पूरे शिक्षक समाज की समस्या बताया। जिला कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने द्वितीय शनिवार को शिक्षकों को भी अवकाश देने की मांग की। महिला शिक्षक समिति की जिलाध्यक्ष गीता त्रिपाठी ने महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने जायज मांगों के पूरे होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें