फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में डॉक्टर की आत्महत्या, पति की गिरफ्तारी की मांग

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 28 Jan 2026 06:22 PM IST

शहर की प्रतिष्ठित सर्जन डॉक्टर आशा शंकर वर्मा की बेटी, एमबीबीएस डॉक्टर रुचि सिंह ने अपने पति अमिय कुमार सिंह के अवैध संबंधों और मारपीट से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की एक चार वर्षीय बेटी भी है। शादी के कुछ वर्षों बाद ही इंजीनियर पति के किसी अन्य महिला से संबंध स्थापित हो गए थे, जिसके कारण घर में आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी। पुलिस कार्रवाई पर सवाल पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज हुए लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन पुलिस की निष्क्रियता से नाराज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि अविलंब आरोपी पति को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस घटना ने शहर में स्वास्थ्य समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें