फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का आतिशबाजी के बीच दहन

कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लालगंज के रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का आतिशबाजी के बीच दहन किया गया। पुतला जलते ही मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया। रावण के वध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इससे पहले भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता की झांकियां नगर भ्रमण पर निकाली गईं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर झंकियों का स्वागत किया। उधर, सेमरपहा गांव में चार दिन से चल रही रामलीला का भी रावण दहन के साथ समापन हुआ। गणेश मंदिर परिसर में परंपरागत मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें