फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चार बहनों की जमीन पर कब्जा, डीएम से गुहार, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन ली

रायबरेली के सलोन तहसील के ब्लॉक छतोह के महमदपुर नमकसार गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक मृतक किसान की चार बेटियों की पैतृक जमीन पर उनके रिश्तेदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित बहनों ने कलेक्ट्रेट में धरना देने के बाद जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने पत्र में बताया है कि उनके पिता की मौत के बाद रिश्तेदारों ने यह अवैध कब्जा किया है। दबंगों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन हथियाने का प्रयास किया है। बहनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इन धमकियों से डरी हुई चारों बहनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने स्थानीय लेखपाल और पुलिस पर भी दबंगों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें