फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में शिवपुराण कथा में सीएम योगी का बड़ा संदेश, बोले- सनातन समाज को जोड़ता है

रायबरेली के ऊंचाहार में चल रही शिवपुराण कथा में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की एकता पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि शिवपुराण कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सनातन की ध्वजा को मजबूत करने के साथ समाज में एकता का भाव भी पैदा करती है। भारत की संस्कृति की विशेषता है कि अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में रहने के बावजूद लोगों की सनातन के प्रति आस्था और भावना एक जैसी है। सीएम योगी ने कहा कि देश की संस्कृति ऐसी है कि महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश, सनातन के प्रति लोगों में समान श्रद्धा और भाव देखने को मिलता है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूती मिलती है। सीएम के कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें