फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के लालगंज से खाटू श्याम भक्तों ने शुरू की 1400 किमी धार्मिक पद यात्रा

रायबरेली के लालगंज कस्बा के घोसियाना मोहल्ले से शुक्रवार को खाटू श्याम भक्तों ने सालासर धाम तक 1400 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं को गाजे-बाजे के साथ विदा किया गया। सभी ने उनकी यात्रा की सफलता और सुरक्षित वापसी की कामना की। नगर के खाटू श्याम भक्त नगर निवासी अंकित अग्रहरि और सुजल जायसवाल ने इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत की। दोनों श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बरदाही मोहल्ला स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर भगवान खाटू श्याम के दर्शन किए। मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पैदल यात्रा के लिए रवाना हो गए। सुजल जायसवाल ने बताया कि वे सालासर धाम तक करीब 1400 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करेंगे। यात्रा शुरू होने पर मोहल्ले और नगर के लोगों ने दोनों भक्तों का उत्साह बढ़ाया। फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें विदा किया गया। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल, पंकज जायसवाल, ज्योति जायसवाल, संजय अग्रहरि, मीना अग्रहरि और सुशील सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें