रायबरेली: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद और खो-खो सहित विभिन्न खेलों के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पायल ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय और अलसिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में मो. अहमद प्रथम, अजीत द्वितीय और विवेक तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पायल ने प्रथम, रागिनी ने द्वितीय और अलसिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में लक्ष्मण ने प्रथम , मो. अहमद के द्वितीय व उमरान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पायल प्रथम, अलसिफा ने द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अजीत ने प्रथम और शिवांशु ने द्वितीय व सामर्थ्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में सीएस बरौंडी की टीम ने प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय मानपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रागिनी प्रथम, संजना द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शिवांशु प्रथम, नवीन द्वितीय और मो. अहमद तृतीय स्थान पर रहे।कबड्डी में मानपुर टीम ने प्रथम, बरौंडी टीम ने द्वतीय स्थान प्राप्त किया । खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार गुप्ता , शिक्षक श्याम शरण यादव, नीरज हंस, प्रीती शुक्ला, सुरेश कुशवाहा, रमेश सिंह गोबर्धन प्रसाद, राजन तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।