पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया भगवंतपुर गांव में जांच करने पहुंचे दरोगा का प्रधान के पति से विवाद हो गया। दरोगा का आरोप है कि प्रधान के पति ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी (डीआईजी) अभिषेक यादव ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।