फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रतिबंधित पशु मारने के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से तीनों घायल

मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jan 2026 11:35 AM IST

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रविवार रात प्रतिबंधित पशु को मारकर उसका मांस काट रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया, लेकिन वह हेड कांस्टेबल से हाथ छुड़ाकर भाग गया। एसपी की सख्ती के बाद मामले में पुलिस ने सोमवार शाम मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी भूरा समेत तीन को दबोच लिया। तीनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। वहीं, आरोपी के हाथ छुड़ाकर भाग जाने के मामले में एसपी ने हलका दरोगा और पीआरवी के हेड कांस्टेबल को निलंबित किया है।  एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शेष एक आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें