पीलीभीत जिले की कटना नदी के पुनरुद्धार का कार्य मंगलवार को शुरू हो गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मरौरी ब्लॉक की कंजा हरैया और अजीतपुर पटपरा ग्राम पंचायत में पूजन कर इसका शुभारंभ किया। बाद में जिलाधिकारी, सीडीओ आरके श्रीवास और ब्लॉक प्रमुख सम्यता वर्मा ने श्रमदान भी किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह प्रयास जलस्तर बढ़ाने और किसानों व वन्यजीवों के लिए महत्वपूर्ण होगा। जिलाधिकारी ने इसे प्राकृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में एक कदम बताया।