फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान इको कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 19 Dec 2025 04:14 PM IST

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के नौगवां चौराहे के पास शुक्रवार को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान इको कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर अवैध गैस रिफिलिंग को ही हादसे का कारण माना जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें