फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रधान के विरुद्ध भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर रहे अधिकारी, भीम आर्मी ने डीएम से की शिकायत

पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक के ग्राम पंडरी मरौरी के ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायतकर्ताओं की शिकायत के बाद भी अधिकारी जांच नहीं कर रहे हैं। यह आरोप लगाकर भीम आर्मी के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाकात की। डीएम ने जांच अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और अनिमयिता हुई। इसकी जांच की मांग कई महीनों से करते रहे। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने जांच नियमावली 1997 का विवरण देकर जांच नहीं कराई। पांच सितंबर को उन लोगों ने शपथ पत्र युक्त पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में जमा किए थे। जिसके बाद 10 सितंबर को जांच के लिए कृषि रक्षा अधिकारी एवं सहायक अभियंता शारदा खंड को नामित किया गया। आरोप है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी जांच नहीं की गई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मामले को लेकर जांच अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें