फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: विधायक और एसडीएम ने धान खरीद केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दीवार फांदकर भागे बिचौलिये

पीलीभीत के बीसलपुर मंडी परिसर में संचालित राजकीय धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बीच बुधवार को विधायक विवेक वर्मा ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय के साथ औचक निरीक्षण किया। मंडी के सभी 35 क्रय केंद्रों की जांच के दौरान चार केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। वहीं, विधायक को देखकर मंडी में मौजूद बिचौलियों में खलबली मच गई। कुछ बिचौलिये पूर्वी चाहरदीवारी फांदकर भाग गए। निरीक्षण में धान खरीद की धीमी गति और केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि राजकीय धान क्रय केंद्रों पर किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन शिकायतों की हकीकत जानने के लिए बुधवार दोपहर उन्होंने एसडीएम के साथ सभी 35 केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। इनमें अंकित कुमार और श्यामा चरण भी शामिल हैं। दोनों के पास दो-दो केंद्रों का प्रभार है। केंद्र प्रभारियों की गैरमौजूदगी में किसान सुबह से धान तौल कराने के लिए भटक रहे थे। इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और एसडीएम को अनुपस्थित प्रभारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें