पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़रिया गांव में बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े 66 वर्षीय केवल राम गंगवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल केवल राम की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। टक्कर मारने वाली बाइक का चालक भी घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।