पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के संजय नगर में शनिवार देर रात मधुसूदन टेंट हाउस के स्टोर में आग लग गई। संचालक मनी मोहन मिस्त्री ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग में करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।