फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने साझा किए अपने विचार

Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 03:26 PM IST

मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रुड़की रोड स्थित कार्यालय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए। महिलाओं ने कहा कि आज की महिला शक्ति का प्रतीक है और वह घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। उत्तर प्रदेश योगासन एसोसिएशन की मंडलीय सचिव अर्चना सिंह और महिला शिक्षक संघ की महामंत्री रश्मि मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। अधिवक्ता अर्चना सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज को उनके योगदान को सम्मान देना चाहिए। कार्यक्रम में शिप्रा गुप्ता, भारती साहनी, मधु भार्गव, पूनम गुप्ता, शशि सोबती, योगिता और श्वेता गोयल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें