मुजफ्फरनगर जनपद में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में ईको क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। पर्यावरण विभाग से कक्षा नौ अैर 10 ने अपना प्रोजेक्ट पूरा करते हुए सुंदर गमलों में कलाकृति की और उन्हें आकर्षक बनाया। कक्षा 9 की छात्राओं ने पौधे लगाए। इसमें 'इको क्लब' प्रमुख दीप्ति तिवारी व 'पर्यावरण प्रमुख' दुर्गेश नंदिनी कौशिक व कला प्रमुख रेशु ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। फिर सभी छात्राओं ने उन गमलों को संरक्षण हेतु उन्हें 'उद्यान विभाग' को सौंपा। शालिनी ठाकुर, प्रधानाचार्या वंदना शर्मा मौजूद रही।