फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दूधली के किसानों का कलक्ट्रेट में धरना, सीओ चकबंदी मौके पर

डिंपल सिरोही Updated Thu, 20 Nov 2025 02:13 PM IST

मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल क्षेत्र के दूधली गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रकरण तूल पकड़ रहा है। चकबंदी को लेकर किसान मजदूर संगठन के बैनर पर कलक्ट्रेट में ग्रामीणों का धरना जारी है। सीओ चकबन्दी किसानों के बीच पहुंचे। इससे पहले किसानों डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चकबंदी को शीघ्र संपन्न करने की मांग की। दूसरे पक्ष का कहना है कि प्रधान पद के भावी उम्मीदवार और उनके समर्थक कुछ स्वार्थी तत्वों के साथ मिलकर चकबंदी रुकवाने के प्रयास कर रहे हैं, जबकि लगभग 20 वर्षों से चल रही चकबंदी प्रक्रिया में 90 प्रतिशत किसान संतुष्ट हैं। गांव के नक्शा-23 में किसानों की आपत्तियों जैसे रकबे में कमी और कीमत को न निपटाए जाने पर ग्रामीण नाराज हैं। बिल्लू राणा, बबली शर्मा, विजयपाल, नेत्रपाल, रामपाल आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें