फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सर्वखाप महापंचायत में समाज सुधार के 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर, लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिकता का विरोध

मुजफ्फरनगर। सोरम की सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत ने समाज सुधार के 11 प्रस्तावों पर मुहर लगाई। सरकार से मांग रखी गई कि प्रेम विवाह में अभिभावकों की सहमति और हस्ताक्षर अनिवार्य किए जाने चाहिए। इसके अलावा लिव इन और समलैंगिकता का एकसुर में विरोध किया गया। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। इसके बाद मंच और पांडाल में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर प्रस्तावों पर सहमति जताई। तय किया गया कि सभी खाप चौधरी, थांबेदार और परिवार अपने-अपने क्षेत्र में इन प्रस्तावों को अमल कराने का काम करें। अगली सर्वखाप पंचायत 2035 में करने का एलान किया गया। सर्व खाप पंचायत में 11 प्रस्ताव पास हुए, जिनमें यह विशेष हैं: *मृत्यु भोज पर प्रतिबंध। *दहेज प्रथा पर रोक। *नशा मुक्ति की पहल। *कन्या भ्रूण हत्या पर रोक। *लिव इन रिलेशनशिप/ समलैंगिकता का विरोध। *प्रेम विवाह पर माता-पिता की सहमति *बालिका शिक्षा *पर्यावरण *गोवंश संरक्षण *युवा महिलाओं के सर्वखाप पंचायतों में भागीदारी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें