फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तिरंगे में लिपटकर आया मुजफ्फरनगर का लाल, नायक विवेक देशवाल की अंतिम यात्रा पर बरसे फूल

डिंपल सिरोही Updated Mon, 04 Nov 2024 01:55 PM IST

श्रीनगर के रावलपोरा क्षेत्र में गश्त के दौरान गोली लगने से मुजफ्फरनगर के शाहजुड्डी गांव के किसान संतरपाल का इकलौता बेटा नायक विवेक देशवाल (30) बलिदान हो गया। सेना के शव वाहन के जिले की सीमा में पहुंचते ही लोगों ने पुष्पवर्षा की। बुढ़ाना से गांव तक सड़क पर खड़े लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। गमगीन माहौल में शहीद पंचतत्व में विलीन हो गया। सोमवार सुबह से ही ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव के बाहर खडे़ होकर नायक को अंतिम विदाई दी। सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत गणमान्य लोग शाहजुड्डी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शाहजुड्डी गांव निवासी नायक विवेक देशवाल 28 एएडी बटालियन में तैनात था। सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) का हिस्सा था। इस दौरान गोली लगने से विवेक की मौत हो गई थी। नायक के पिता ने बताया कि उन्हें बलिदान की जानकारी दी गई है। पार्थिव शरीर सोमवार सुबह दिल्ली से शाहजुड्डी लाया जाएगा। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार में पत्नी इंदु के अलावा पांच वर्षीय पुत्र रुद्र व करीब तीन वर्षीय पुत्री सानवी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें