फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: लेखपाल भर्ती परीक्षा में सिपाही पर मोबाइल से नकल का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

Dimple Sirohi Updated Thu, 21 May 2026 12:59 PM IST

मुजफ्फरनगर के दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान एक सिपाही पर मोबाइल फोन रखकर परीक्षा देने का आरोप लगा है। अन्य अभ्यर्थियों का कहना है कि आरोपी को कथित रूप से मोबाइल के साथ पकड़ा गया, लेकिन उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या 23 में मिलीभगत से मोबाइल के जरिए प्रश्नपत्र हल किया गया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें