दिल्ली में हुए धमाके के बाद मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और ट्रेन कोचों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों और छोड़े गए सामान की बारीकी से जांच की। इस दौरान यात्रियों से पहचान पत्र दिखाने और उनके बैग की तलाशी ली गई। रेलवे स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।