मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी जियारत के पास स्थित लकड़ी के गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। गोदाम मालिक मो. शादाब और कर्मचारियों ने पहले खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई तो दमकल विभाग को सूचना दी। गोदाम से आग की लपटों को देखकर लोग सहम गए और आस पड़ोस के मकान भी खाली करा दिए गए।