गंगा दशहरा पर गागन नदी में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग परिवार और बच्चों के साथ स्नान के लिए पहुंचे, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।