फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर के गौरी गांव में चोरों का आतंक, चोरों ने नकदी और जेवर पर हाथ साफ किया

मिर्जापुर के शेरवां स्थित स्थानीय चौकी क्षेत्र के गौरी गांव में हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े दीवार फांदकर घर में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। दिनदहाड़े घटी चोरी की घटना से ग्रामीण आवाक रह गये। चोरी की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। गृह स्वामी अशोक सिंह ने देर शाम चोरी की सूचना जमालपुर थाने में देकर चोरी का खुलासा करने की मांग किया। अशोक सिंह का मकान गौरी गांव के बाहर नाला के पास सड़क किनारे स्थित है। चोरी के समय घर में कोई नहीं था। घर में ताला बंद था। अशोक सिंह ने थाने में दिये तहरीर में बताया कि उनकी सास के मौत की सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे घर में ताला बंदकर वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल बनौली गांव गये थे। पुत्र अजय सिंह बहू के साथ अपने ससुराल बिहार गया हुआ है। चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। मकान खाली पड़ा था। दोपहर करीब दो बजे वापस लौटने पर मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर जाने पर गेट व अंदर दो कमरों का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर जाने पर आलमारी का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जेवरात व नगदी चोर चोरी कर ले गये थे। जिसमें सोने का कंगन, टप्स, चेन, झुमका, मंगल सूत्र, दो हीरे की अंगूठी, दो सोने की अंगूठी, बाली, नथुनी, चांदी का पायल व 50 हजार रुपये नगदी चोर चोरी कर ले गये। अभी एक हफ्ते पूर्व जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर-कंचनपुर मार्ग पर डोहरी व हरिहरपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। लगातार चोरी की घटना से पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें