फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र बैठे धरने पर, चार की हालत खराब

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 09:44 PM IST

मिर्जापुर नगर के मुसफ्फर गंज स्थित केबी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र आक्रोशित है। मंगलवार को महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर वे धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि महाविद्यालय प्रशासन छात्र संघ चुनाव नहीं कराना चाहता और टालमटोल कर रहा है। इसी बीच एक छात्र की तबीयत भी खराब हो गई। मौके पर पहुंचे प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह व लाल डीग्गी चौकी प्रभारी व पुलिस दल ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि छात्र संघ चुनाव कराया जाए। नियमों में इसका स्पष्ट उल्लेख है। कुछ छात्र सोमवार की रात से ही धरने पर बैठ गए थे। सुबह होने पर वह महाविद्यालय के पास सड़क पर बैठ गए। उनमें से चार छात्रों की तबीयत खराब हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें