राइज नेशन डेवलपमेंट पार्टी की ओर से शनिवार को वासलीगंज और बरियाघाट में कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए सौहार्द की मिसाल पेश की।