भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन में, केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा दिनांक 28.10.2024 से 03.11.2024 तक “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” का आयोजन 'सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि' विषय पर मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज दिनांक 28.10.2024 को संस्थान परिसर में समस्त वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निदेशक डॉ. ए. के. मोहंती एवं संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. सुशील कुमार द्वारा “सत्य निष्ठा” की शपथ दिलाई गयी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मेरठ के आस-पास की ग्राम सभाओं में किसानों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया जायेगा तथा इसके महत्व में बारें मे बताया जायेगा।