मेरठ। श्री राम नवमी मंदिर डालमपाडा, मेरठ शहर में पुजारी पंडित चंडी प्रसाद डिमरी के सानिध्य में चल रही "श्रीमद भागवत कथा" मे आज षष्ठम दिवस पर उत्तराखंड से पधारे कथा वाचक आचार्य प्रदीप नौटियाल ने प्रभु कि रास लीला शरद महोत्सव, वेणु गीत, गोपी गीत, भगवान का प्रथम विवाह के प्रसंग का विवरण करते हुए बतया "वृन्दावन में रास रच्यो है" रुक्मणी विवाह से आज की कथा का समापन हुआ। इस दौरान आचार्य प्रदीप नौटियाल की टीम आचार्य सुरेंद्र, आचार्य मयंक, आचार्य दीपक जोशी का सहयोग रहा। जबकि कथा के मुख्य यजमान राजेश्वर प्रसाद अग्रवाल, सचिन गर्ग, कौशल मिश्रा, आकाश अग्रवाल मौजूद रहे। कथा के दौरान बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा में सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।