मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैदी फार्म में हुई असलम की हत्या के बाद शाम 3:45 बजे उसका शव पोस्टमार्टम के उपरांत कॉलोनी में आया। मृतक के पिता इमरान ने कहा कि जब तक डीआईजी और एडीजी मौके पर नहीं आएंगे तब तक शव दफनाया नहीं जाएगा। परिजन और मोहल्ले के लोग गली के बाहर ही एंबुलेंस में शव को रखकर बैठ गए।