फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसडी ब्लू टीम ने जूनियर यंग्स को 3-2 से हराया

Pratyush Sharma Updated Wed, 01 Jul 2026 10:26 PM IST

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे हॉकी मैच में बुधवार को एसडी ब्लू टीम ने यंग्स जूनियर टीम को 3-2 से हराकर बढ़त बनाई। दोनों टीम हाफ समय तक 2-2 गोल की बराबरी पर खेल रही थी। मैच के हाफ समय के बाद एसडी ब्लू टीम ने आक्रामक खेल का रुख अपनाया। मैच के आखिरी चरणों में एसडी ब्लू टीम को पेनल्टी स्ट्रॉक मिला। इसमें फॉरवर्ड खिलाड़ी कृष्णा ने गोल किया। एसडी ब्लू टीम की ओर से मैच के 17वें मिनट में चैतन्य, 20वें मिनट में वंश व मैच के 38वें मिनट में कृष्णा ने अपनी टीम के लिए गोल किए। पराजित टीम की ओर से अक्षित चौहान और निष्कर्ष ठाकुर ने टीम के लिए एक-एक गोल किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक खेल प्रतियोगिता के लिए यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इसके बाद प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में मुकाबला खेला जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें