मेरठ में जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के समाजवादी विचारों और समता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।