जनपद में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने कैंप कार्यालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला सहकारी बैंक के बाहर ध्वजारोहण किया। शहीद स्मारक पहुंचकर जिलाधिकारी ने शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित किए। वहीं कमिश्नरी में आयुक्त मेरठ मंडल हृषिकेश भास्कर यशोद ने ध्वजारोहण किया।