फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नायब तहसीलदार ने किया दौराला के रैन बसेरे का निरीक्षण, मिली खामियों को दूर करने के दिए निर्देश

मेरठ। दौराला में पानी की टंकी के पास स्थित रैन बसेरे का शनिवार देर रात नायाब तहसीलदार राहुल ने औचक निरीक्षक किया। इस दौरान कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और जल्द खामियां पूरी करने के निर्देश दिए। सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। रात्रि में किसी को परेशानी न हो इसके लिए रैन बसेरे दुरुस्त किए जा रहें हैं। शनिवार देर रात नायाब तहसीलदार दौराला में रैन बसेरे का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां, आठ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान बाथरूम व रैन बसेरे के बाहर लाइन की उचित व्यवस्था नहीं मिली, साथ ही बाथरूम में गर्म पानी भी नहीं मिला। इस पर नायाब तहसीलदार ने नाराजगी जाहिर की और जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें