मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में आयोजित अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि अब छात्रों में पहले जैसा डर नहीं रहा। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों का अनुभव साझा करते हुए अच्छी शिक्षा के लिए बच्चों में शिक्षक के प्रति डर जरूरी बताया। वहीं, डीएम डॉ. वीके सिंह ने निजी स्कूलों से प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को सही दिशा और मार्गदर्शन मिले तो वे भी आगे बढ़ सकते हैं, जिससे देश के विकास को गति मिलेगी।