थापर नगर गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहब प्रचार समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले डेढ़ महीने से बच्चों के लिए पंजाबी की कक्षाएं लगीं, जिसमें बक्संद प्रीत ने सभी बच्चों को पंजाबी भाषा सिखाई। रविवार को सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया गया।