विक्टोरिया पार्क में चल रही पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन सोमवार को गाजियाबाद की एमएमएच और एचएलएम क्रिकेट क्लब की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर पूरा दमखम दिखाया। बल्लेबाजों ने शानदार शॉट लगाए तो गेंदबाजों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।